नकाब नहीं हटाने पर महिला पर जुर्माना
पुलिस द्वारा जारी ब्योरे के अनुसार ट्यूनिशिया की महिला अमेल सलाह और उसके पति बेन सलाह को शुक्रवार को पुलिस ने रोका। अमेल को बुर्का हटाने को कहा गया लेकिन उसके पति ने इसे मुस्लिम आस्था के विपरीत बताते हुए ऐसा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
इटली में अपनी तरह का यह पहला जुर्माना है। नोवारा ने जनवरी में एक विवादास्पद कानून लागू करके ऐसे कपड़ों को पहनने पर रोक लगा दी थी जिससे चेहरे की सार्वजनिक पहचान में कठिनाई हो।
इटली में आंतरिक आतंकवाद से लड़ने के लिए वर्ष 1975 में बने एक कानून के अनुसार ऐसे नकाब पहनने पर रोक लगा दी गई थी, जिससे किसी की पहचान असंभव हो जाए।
नोवारा मिलान से 50 किलोमीटर पश्चिम में है और यहां का प्रशासन आव्रजन विरोधी उत्तरी लीग के हाथ में है।
नोवारा के मेयर मैसिमो गियोरडानो वर्ष 2006 में 61 प्रतिशत मत हासिल कर दोबारा निर्वाचित हुए और उन्होंने वर्ष 1975 के आतंकवाद निरोधक कानून की तर्ज पर लागू नए कानून का बचाव किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications