मुंबई में कांस्टेबल की गोली से साथी की मौत
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश जॉर्ज ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त के कार्यालय के नजदीक त्वरित प्रतिक्रिया दल कार्यालय परिसर में यह हादसा उस वक्त हुआ जब कांस्टेबल श्यामराव पदवी और शेखर दीघे अपनी-अपनी बंदूकों की जांच रहे थे।
जॉर्ज ने बताया कि दीघे की बंदूक से गलती से गोली चल गई और 30 वर्षीय पदवी को लग गई। पदवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications