कोली की सजा पर सुनवाई स्थगित (लीड-2)
कानपुर के वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में गाजियाबाद बार एसोसिएशन की हड़ताल के कारण बहस स्थगित हुई।
कोली के वकील ने अदालत से कहा कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने कामकाज के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है इसलिए वह बहस नहीं कर सकता। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए. के. सिंह ने सुनवाई स्थगित कर दी।
गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव दत्त त्यागी द्वारा बेंच से काम न करने के अनुरोध के बाद अदालत ने करीब 11.45 मिनट पर यह निर्णय लिया।
विशेष अदालत ने मंगलवार को कोली को आरती से बलात्कार और उसकी हत्या का दोषी ठहराया था। आरती सितंबर 2006 को अपने घर से लापता हो गई थी। वह निठारी गांव के उन 19 बच्चों और महिलाओं में से थी जिनके शरीर के अंग एक नाले से पाए गए थे।
अपहरण, बलात्कार और हत्या के 19 मामलों में सीबीआई ने 17 में चार्जशीट दायर की है। सभी मामलों की अलग-अलग सुनवाई हो रही है।
अपहरण, बलात्कार और हत्या के सभी मामलों में 38 वर्षीय कोली आरोपी है। वहीं उसके मालिक मोहिंदर सिंह पंधेर को केवल छह मामलों में आरोपी बनाया गया है। पंधेर के निठारी स्थित बंगले के पीछे ही बच्चों और महिलाओं के शरीर के अंग प्राप्त हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications