अय्यर ने जेटली के खिलाफ टिप्पणी पर खेद जताया
भोजनकाल के बाद सदन की बैठक शुरू होते ही अय्यर ने कहा वह 'अनजाने में और बिना किसी दुर्भावना' के की गई अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हैं। इस टिप्पणी को बाद में सभापति के आदेश पर उस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।
अय्यर ने कहा, "सभापति ने तीन मई 2010 के वक्तव्य में से मेरे द्वारा कहे गए कुछ शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया है। वर्ष 2006 में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए चुने जाने के नाते मैं उन शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं जिसे अनजाने में मैंने बिना किसी दुर्भावना के व्यक्त किए। मैं सभापति के निर्देश का पालन करता हूं और अपना भाषण जारी रखने की इजाजत चाहता हूं।"
इस पर उपसभापति के. रहमान खान ने कहा कि अय्यर सदन में गृहमंत्रालय के कामकाज पर जारी चर्चा के दौरान अपने विचार रख सकते हैं।
जेटली के खिलाफ 'फासीवादी' शब्द का इस्तेमाल किए जाने की वजह से भाजपा नेता मांग कर रहे थे कि अय्यर को इसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अय्यर को सलाह दी कि वह अपनी टिप्पणी पर माफी मांगें और गृहमंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होने दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications