रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य जून से
रोहतांग सुरंग के तैयार हो जाने से भारी बर्फबारी के दौरान चार महीने तक देश के बाकी हिस्सों से कटे रहने वाले राज्य के लाहौल एवं स्पीति जिले का किसी भी मौसम में संपर्क बरकरार रह सकेगा।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य इंजीनियर (रोहतांग सुरंग परियोजना) पी. के. महाजन ने आईएएनएस को बताया, "रोहतांग सुरंग परियोजना का निर्माण कार्य जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।"
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े सड़कों को बनाने और उनकी देखरेख का काम करने वाले बीआरओ केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करता है।
महाजन ने बताया कि यह परियोजना पांच साल में पूरी हो जाएगी।
सुरक्षा मसलों को लेकर बनी केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति ने वर्ष 2009 के सितम्बर में सुरंग को बनाने के लिए 'एफ्कांस इफ्रास्ट्रक्च र' और यूरोपीय कंपनी 'स्ट्राबैग' को मंजूरी दे दी थी।
वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सुरंग परियोजना की आधारशिला रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications