रेल पटरियों और रेलगाड़ियों की सुरक्षा की मांग
पुलिस मुख्यालय के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "ईसीआर वाल्तेयर खंड में कोट्टावासला-किंरानदुल (के-के) लाइन पर रेल पटरियों को क्षति पहुंचाने के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बेहद चिंतित है और व्यवधान रहित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के मकसद से सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।"
उन्होंने बताया कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन के साथ हुई एक बैठक में ईसीआर के महाप्रबंधक ए. के. वोहरा ने रेल सुरक्षा बढ़ाए जाने का मसला उठाया।
सूत्र ने कहा, "हमने इस मसले पर विस्तार पूर्वक बातचीत की। हम पटरियों की सुरक्षा के साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके में रेलगाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications