अफगानिस्तान में सरकारी इमारतों पर आतंकवादी हमला
समाचार एजेंसी डीपीए ने आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमराई बाशरी के हवाले से बताया है कि पश्चिमी प्रांत निमरूज की राजधानी जरांज में अफगानी सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए।
प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल जाबर पुरदेली ने डीपीए को बताया कि सात हमलावर विस्फोट में मारे गए।
उन्होंने बताया कि एक अन्य हमलावर बगल के एक सरकारी इमारत में जा कर छुप गया जहां उसके साथ मुठभेड़ जारी है।
पुरदेली ने बताया,"आतंकवादियों ने बुधवार सुबह प्रांतीय परिषद के कार्यालय, न्याय विभाग और शहर के कुछ अन्य भवनों पर हमला किया। "
उन्होंन बताया कि इस हमले में कुछ नागरिक हताहत हुए हैं हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications