दिल्ली में मुक्त कराए गए बाल श्रमिक
बाल अधिकारों से जुड़े एक संगठन 'बचपन बचाओ आंदोलन' (बीबीए) के एक अधिकारी ने बताया, "सभी बच्चों की उम्र आठ से 12 वर्ष के बीच है। इन्हें मंगलवार शाम मुक्त कराया गया। सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें पढ़ाई का लालच देकर यहां लाया गया था।"
मुक्त कराने के इस अभियान में पुलिस और श्रम विभाग ने संगठन की मदद की।
अधिकारी ने बताया, "रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से चलाई जा रही इकाई में बच्चे बिजली के सॉकेट बनाते हुए मिले। बच्चों को काम पर रखने वाला सुनील कुमार फरार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications