शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 49 अंक नीचे (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 49.18 अंकों (0.29 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,087.96 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,121.66 के ऊपरी और 16,858.23 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 23.60 अंकों (0.46 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,124.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,148.35 के ऊपरी और 5,056.50 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 20.82 अंकों (0.30 प्रतिशत)की वृद्धि के साथ 7,047.91 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 21.31 अंकों (0.24 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,986.46 पर बंद हुआ।
बीएसई में करोबार के दौरान तकनीकी, आईटी और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.95 प्रतिशत, आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.92 प्रतिशत और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में धातु, रियल्टी और पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) की कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.07 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.03 प्रतिशत और सीजी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1717 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1144 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications