राजदूतों को स्थिति की जानकारी देंगे नेपाली प्रधानमंत्री
नेपाल सरकार के राजनीतिक सलाहकार राजन भट्टराई ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत और चीन के राजदूतों सहित अमेरिका तथा यूरोपीय संघ के देशों के राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के प्रमुखों को संबोधित करेंगे।
बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नेपाल सिंह दरबार परिसर स्थित कार्यालय में नहीं गए। माओवादियों ने यहां सुबह पांच बजे से ही घेराबंदी कर रखी है।
अन्य मंत्रियों को भवन में स्थित अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। माओवादियों ने तीन दिन के विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रधानमंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर कहा कि वह अब और कड़े उपाय अपनाएंगे।
नेपाल की विदेशी राजदूतों की बैठक से पहले कई राजदूत विरोधियों के साथ एक सहमति कायम करने की सत्तारूढ़ पार्टियों की विफलता पर ही नहीं बल्कि एक संवैधानिक संकट के भी पैदा होने पर चिंता जता चुके हैं।
नेपाल में 28 मई तक नया संविधान बनाने की जरूरत है लेकिन संसद और सरकार की विफलता ने देश को आपात स्थिति के मुहाने पर धकेल दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications