टाइम स्क्वे यर मामले में पाक में गिरफ्तारियां
अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद को सोमवार को बम हमले के संदेह में गिरफ्तार किया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डॉन अखबार के हवाले से बुधवार को कहा कि शहजाद के दोस्त तौसीफ ओर उसके ससुर इफ्तिखार मियां को कराची के एक मकान से खुफिया एजेंसियों ने उठाया है।
खबरों के अनुसार शहजाद की पत्नी हुमा मियां और दो बच्चे पाकिस्तान में हैं लेकिन उनको हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी।
सिन्हुआ के अनुसार अवकाश प्राप्त एयर वाइस मार्शल बहारुल हक का बेटा शहजाद वर्ष 2009 में कराची आया था।
समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार शहजाद ने पश्चिमोत्तर प्रांत के कोहाट में आतंकवादी प्रशिक्षण हासिल किया था। यह इलाका पाकिस्तानी तालिबान के एक प्रमुख सरगना तारिक अफरीदी का गढ़ माना जाता है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार कराची में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि शहजाद की पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसके साथ काफी समय बिताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति की पहचान मुहम्मद रेहान के रूप में की गई है।
सिन्हुआ के अनुसार न्यूयार्क के विफल बम हमले के सिलसिले में लाहौर और रावलपिंडी में भी गिरफ्तारियां हुईं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications