महिला ने की चिड़ियाघर में खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि महिला निशा के ससुर चिड़ियाघर में एक कर्मचारी है जबकि पति सतीश एक चाय की दुकान में काम करता है। महिला चिड़ियाघर के स्टाफ क्वार्टर में पति और तीन बच्चों सहित संयुक्त परिवार में रह रही थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "महिला ने लगभग 10 बजे परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों के काम पर चले जाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।"
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications