दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसे में 24 की मौत
जोहांसबर्ग, 5 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के कैप प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कैप टॉउन जा रही एक बस राजमार्ग संख्या-एक पर डे डूर्नस और टाउन्स रीवर के बीच पलट गई।
प्रांतीय अधिकारियों ने हादसे के लिए वाहन चालक को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों ने बताया कि खतरनाक रास्ते से गुजरते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2010 के वर्ल्ड कप फुटबाल के मद्देनजर सड़कों की दशा सुधारने पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications