विफल हमले के संदिग्ध ने गलत विस्फोटक चुना : विशेषज्ञ
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो के साथ काम कर चुके पूर्व बम विशेषज्ञ फ्रैंक डॉयले ने कहा कि उनके अनुसार शहजाद ने विस्फोटक के लिए जिस तरह के उर्वरकों का प्रयोग किया उसे देखकर यही लगता है कि उसको बम बनाने का सही प्रशिक्षण नहीं मिला था।
वेबसाइट फॉक्सन्यूज डॉटकॉम के अनुसार डॉयले ने कहा, "मैं केवल उसके प्रशिक्षण के स्तर और इस बारे में वह क्या जानता है, इस पर ही सवालिया निशान लगाऊंगा।"
समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार शहजाद ने स्वीकार किया कि फरवरी में पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसने बम बनाने का प्रशिक्षण लिया था।
एक अज्ञात अधिकारी ने बताया कि शहजाद के पास तीन पासपोर्ट हैं, इनमें दो पाकिस्तानी और एक अमेरिकी है।
अदालत में फैसल के खिलाफ लगे आरोपों के अनुसार घटना के कुछ दिन पहले उसके पास पाकिस्तान से कई फोन आए। इनमें से पांच फोन केवल उस दिन आए जिस दिन उसने निशान पाथफाइंडर कार खरीदी। शहजाद को 17 अप्रैल 2009 को अमेरिका की नागरिकता मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications