बगदाद में मौलवी सहित 4 की हत्या

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यह घटना बुधवार सुबह हुई। कार में सवार हमलावरों ने सुन्नी मौलवी अब्दुल जलील-अल फहदावी पर गोलीबारी कर शुरू कर दी। घटना के समय वह मस्जिद से सटे अपने घर से निकल रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक इस हमले में मौलवी फहदावी, उनके सुरक्षाकर्मी और उनका एक रिश्तेदार मारा गया। फहदावी एक गैर सरकारी संगठन और राजनीतिक संगठन इराकी परिषद के अध्यक्ष भी थे।

इराकी सुरक्षाबलों ने इलाके को घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिया समुदाय के दो धड़ों द्वारा मंगलवार रात गठबंधन की घोषणा करने के बाद यह हमला किया गया। इस गठबंधन के बाद अगली सरकार के गठन की प्रबल संभावना बन रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+