कनाडा में अल जजीरा का प्रसारण शुरू

अरब समूहों की कथित तरफदारी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बावजूद कनाडियाई रेडियो-टेलीविजन और दूरसंचार आयोग (सीआरटीसी) ने अल जजीरा इंग्लिश (एजेई) को नवंबर में प्रसारण अधिकार दे दिए थे।

चैनल के निदेशक और कनाडियाई पत्रकार टोनी बर्मन ने कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि अब एजेई के महत्वपूर्ण समाचार और कार्यक्रम दुनिया के सबसे ज्यादा सांस्कृतिक विविधताओं वाले देशों में से एक कनाडा में भी देखे जा सकेंगे। पिछले एक साल में मुझे पूरे देश में घूमने का मौका मिला और मैंने महसूस किया कि यहां इस चैनल की खासी मांग है।"

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास की उनकी गंभीर पत्रकारिता और कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के क्षेत्र में नई आवाज बनकर उभरेंगे। कनाडा में एजेई को लाना एक रोमांचक शुरुआत है। उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

चैनल का प्रसारण केबल सेवाओं-बेल, रोजर्स और विडेट्रॉन- के जरिए किया जाएगा।

कनाडा में चैनल के पहले ब्यूरो की शुरुआत अगले महीने होगी। यह कनाडा में किसी भी विदेशी चैनल का पहला ब्यूरो होगा।

अल जजीरा ने कहा कि क्वालालंपुर, दोहा, लंदन और वाशिंगटन समेट 70 से ज्यादा देशों में उसके ब्यूरो कार्यालय मौजूद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+