दलित की जमीन पर मंदिर, प्रसाद में भेद-भाव

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव नादनमऊ से सामूहिक दलित उत्पीड़न की सूचना प्राप्त हुई है। गांव की आबादी में इस घटना को लेकर दो फाड़ हो गये हैं। हालांकि प्रशायन इस मामले को लेकर चौकन्ना है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद गांव की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है।

देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि एक दलित की भूमि पर मन्दिर निर्माण के बाद पूजा और प्रसाद में भेद-भाव बरतने से तनाव की स्थिति बन गई है। गांव की भूमि प्रबंधक समिति ने दलित रामलाल को बंजर भूमि का एक टुकड़ा पट्टे पर दिया था। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर 'कारू बाबा' का मन्दिर बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया। लोगों ने चंदा बटोर कर मन्दिर का निर्माण पूरा किया। मंदिर निर्माण के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी।

विस्फोटक स्थिति

पुलिस के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने छुआछूत व भेदभाव के चलते प्रसाद में रोक लगाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच की जा रही है। इसलिए प्रशासन आवश्यक सावधानी बरत रहा है। गांव के दलित रामऔतार ने बताया कि मन्दिर निर्माण के समय सभी वर्गो से चंदा लिया गया है। आयोजकों ने प्रसाद वितरण में भेदभाव न करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जबकि मन्दिर निर्माण व यज्ञ के आयोजक चन्द्रभान सिंह यादव का कहना है कि मन्दिर ग्राम समाज की भूमि पर बना है और निर्माण के दौरान कोई विवाद नहीं था इसलिए प्रशासन से अनुमति का लेने का सवाल ही नहीं है। यादव ने कहा कि प्रसाद वितरण में किसी भी दलित के साथ भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन कुछ लोगों ने कुछ लोग जानबूझ कर इस मामले को तूल देने के लिए धार्मिक अनुष्ठान में भाग नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+