नुकसान की भरपाई करेगी तेल कंपनी: ओबामा

ओबामा ने कहा कि तेल कंपनी ख़र्चा उठाए
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मैक्सिको की खाड़ी में तेल के रिसाव से पर्यावरण को अभूतपूर्व ख़तरा उत्पन्न हो गया है.

उन्होंने कहा कि ब्रितानी तेल कंपनी बीपी को इससे निपटने का ख़र्च उठाना चाहिए.राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि तेल हटाने में जो भी संसाधन ज़रूरी होंगे, वे उपलब्ध कराए जाएंगे.

साथ ही उन्होंने कहा कि बीपी इस रिसाव के लिए ज़िम्मेदार है और उसे इसकी कीमत अदा करनी होगी.राष्ट्रपति ओबामा ये बातें अमरीका के लुइज़ियाना में कहीं जहाँ के पर्यावरण को मैक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव की वजह से भारी नुक़सान उठाना पड़ सकता है.

इधर बीपी ने एक बयान में कहा कि वो इस मामले में जो भी संभव है, वो क़दम उठाएगी. इसके पहले सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से पता चला था कि मैक्सिको की खाड़ी में रिसा तेल अमरीकी तटवर्ती इलाक़ों की ओर उम्मीद से कहीं अधिक तेज़ी से फैल रहा है.

तेल का फैलाव

ग़ौरतलब है कि 10 दिन पहले तेल कंपनी बीपी के एक तेल कुँए में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था जिसके बाद से वहाँ तेल का रिसाव हो रहा है. अमरीका के लुइज़ियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा था कि तेल कंपनी बीपी और अमरीकी कोस्ट गार्ड को अधिक तत्परता दिखानी चाहिए थी ताकि तटवर्ती इलाक़ों के समुद्री जीवन को बचाया जा सके.

लुइज़ियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल ने वहाँ आपात स्थिति की घोषणा कर दी है. इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेल लुइज़ियाना प्रांत के दक्षिणी पूर्वी हिस्से की झीलों तक में पहुँच सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल के फैलाव के कारण मछली उद्योग से जुड़े लोगों की रोज़ीरोटी पर बुरा असर लंबे समय तक महसूस किया जाएगा. इस बीच पशु संरक्षण से जुड़े संगठनों के अनुसार तेल में सने समुद्री पक्षियों को पशु चिकित्सा केंद्रों में पहुँचाने का काम शुरू हो चुका है. उल्लेखनीय है कि मैक्सिको की खाड़ी से लगा अमरीका का तटवर्ती इलाक़ा मछलियों और पक्षियों की सैंकड़ों विशेष प्रजातियों का घर है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+