यूपी में नहीं चलेगा जंगलराज: मायावती

Mayawati
लखनऊ। अपनी पार्टी बसपा से आपराधिक छवि वाले 500 कार्यकर्ताओं की छुट्टी करने के बाद उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने कहा है कि राज्‍य में जंगलराज कतई बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। यहां सिर्फ कानून का राज चलेगा।

लखनऊ में मीडिया का संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में जंगल राज नहीं चलने देगी। यहां तक बसपा में आपराधिक छवि वाले नेताओं के प्रति भी नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपराधिक छवि वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

पढ़ें- आपराधिक छवि वाले 500 बसपा कार्यकर्ता निष्‍कासित

मायावती ने कहा, "हर अपराधी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश में केवल कानून का राज चलेगा।" उन्होंने कहा कि जनता के बीच बसपा की छवि खराब करने के लिए विरोधी दलों द्वारा साजिश के तहत दागियों को बसपा में भेजा गया था लेकिन जल्द ही दागी और अपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं का पार्टी से सफाया कर दिया जाएगा।

मायावती ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे 13 मई से पहले आपराधिक छवि वाले अन्य नेताओं की सूची तैयार करें। उन्होंने कहा, "आपराधिक छवि वाले नेताओं के लिए बसपा में कोई जगह नहीं है।"

सच पूछिए तो मायावती का यह पॉलिटिकल स्‍टंट वर्ष 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता का विश्‍वास जीतने को लेकर है। उन्‍हें अच्‍छी तरह पता है कि कांग्रेस महासचिव अपनी युवा शक्ति के माध्‍यम से उनके वोट काटने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+