आपराधिक पृष्‍ठभूमि वाले 500 कार्यकर्ता बसपा से निष्‍कासित

Mayawati
लखनऊ। वर्ष 2012 में होने वाले चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती चाहती हैं कि चुनाव के समय उनकी पार्टी में एक भी नेता आपराधिक पृष्‍ठभूमि का नहीं हो। यही कारण है कि उन्‍होंने पार्टी से करीब 500 कार्यकर्ताओं को निष्‍कासित कर दिया। ये वो कार्यकर्ता हैं, जिन पर कोई न कोई क्रिमिनल केस चल रहा है। यही नहीं ऐसे विधायक व सांसदों पर भी मायावती की निगाहें टेढ़ी हो चुकी हैं।

उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी व उनके भाई अफजाल अंसारी के बाद मायावती ने शनिवार को पार्टी से करीब 500 ऐसे कार्यकर्ताओं को निकाल दिया, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्‍त हैं। बसपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि निष्कासित किए गए अधिकतर पार्टी के सामान्य स्तर के कार्यकर्ता हैं। बाहर का रास्ता दियाए जाने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को पहले ही बसपा से निकाल दिया गया है।"

पढ़ें- जारी रहेगी मूर्तियों की स्‍थापना: मायावती

बसपा पदाधिकारियों के साथ देर शनिवार हुई एक बैठक के बाद मायावती ने करीब 500 कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने का फैसला लिया। इस बीच बसपा के विरोधी पार्टियों ने इसे केवल लोगों का विश्वास जीतने के लिए एक सफाई अभियान करार दिया है।

गौरतलब है कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अंसारी बंधुओं को मायावती ने गत 16 अप्रैल को ही पार्टी से बाहर कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में हाथ होने की वजह से अफजाल और मुख्तार जेल में हैं। राय की इलाहाबाद के नजदीक नवम्बर 2005 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

उधर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एचएन दीक्षित ने पत्रकारों से कहा, "यह गौर करने वाली बात है कि पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ केवल कार्रवाई की गई। बसपा के अलग-थलग पड़ जाने की डर से मायावती पार्टी के सांसदों और विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती हैं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+