'तकनीकी विकास में मददगार रहे एलियन'
अपने ग्रह से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
हांकिंस के बयान की आलोचना करते हुए हेलर ने दावा किया कि दूसरे ग्रहों के निवासी दशकों से धरती पर आते रहे हैं। वह कहते हैं कि एलियंस ने हमें नुकसान नहीं पहुंचाया । बल्कि एलियंस के अंतरिक्षयानों ने हमें माइक्रोचिप की खोज करने और सूचना क्रांति लाने में मदद की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हॉकिन्स ने अपने एक बयान में कहा था "यदि एलियन यहां आएं तो परिणाम उससे कहीं ज्यादा खतरनाक होगा जो कोलंबस के अमेरिका पहुंचने पर हुआ था। यह अमेरिका के मूल निवासियों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।"
हॉकिन्स ने कहा था कि यदि इंसान एलियंस से संपर्क की कोशिश करते हैं तो वे हमें हमारे संसाधनों से बेदखल कर सकते हैं। हॉकिन्स ने एक लघु फिल्म के जरिए कहा था कि , "एलियंस अपनी किसी महायोजना के जरिए हमारे सौर मंडल का उपयोग कर सकते हैं और हमारी शिकायत चीटियों की टोली की शिकायत के समान होगी।" हॉकिंस ने कहा था कि दूसरे ग्रहों के निवासी छोटे जानवरों के रूप में हो सकते हैं, लेकिन यह भी संभावना है कि वे खानाबदोश हों। वे उपनिवेश बनाने के लिए हमें जीतने की इच्छा रखने वाले भी हो सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications