माधुरी गुप्ता पाकिस्तान ले गयी थी एक 'पैकेट'

देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ीं
हाल ही में नया खुलासा हुआ है कि माधुरी 30 मार्च को जम्मू आई थी और यहां से अपने पाकिस्तानी आका के लिए एक पैकेट ले गई थी। खुफिया विभाग के अनुसार माधुरी ने जम्मू के रघुनाथ बाजार इलाके से एक पैकेट लिया था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि माधुरी को पैकेट किसने सौंपा था।
माधुरी के पास उच्चायोग की आधिकारिक कार थी। उस कार से उसने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। कार पर भारतीय उच्चायोग का नंबर था। जम्मू दौरे में माधुरी ने एक चालक को किराए पर लिया था। माधुरी ने देशराज नाम के एक चालक को सुंदरबानी से किराए पर लिया था। वह सुंदरबानी इलाके में एक चिकित्सक दंपति के आवास पर गई थीं। कार को श्री महाराज गुलाब सिंह अस्पताल की पार्किंग में रखा गया था।
फिर उसने रघुनाथ बाजार से खरीदारी की थी। खुफिया विभाग का मानना है कि यहीं पर उन्होने रघुनाथ बाजार से वह पैकेट लिया जिसे बाद में वह अपने साथ पाकिस्तान ले गयीं। सूत्रों के अनुसार माधुरी ने रघुनाथ बाजार में लगभग 90 मिनट व्यतीत किया था। सुंदरबानी लौटने से पहले उसने चालक से गांधी नगर इलाके की एक लोकप्रिय मिठाई की दुकान ले जाने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि सुंदरबानी इलाका नियंत्रण रेखा से बेहद करीब है।












Click it and Unblock the Notifications