दिल्ली में चरमपंथी हमले की चेतावनी

दिल्ली में चरमपंथी हमले की चेतावनी

अमरीका ने भारत की राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में चरमपंथी हमले की आशंका जताई है और अपने नागरिकों को सचेत रहने को कहा है.

शनिवार को जारी सलाह में अमरीका ने अपने नागरिकों को दिल्ली के कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, ग्रेटर कैलाश, करोलबाग़ जैसे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

अमरीका ने कहा है कि ये भीड़भाड़ वाले इलाक़े चरमपंथियों के पसंदीदा लक्ष्य हो सकते हैं.

उधर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.

चेतावनी

अमरीका ने अपनी चेतावनी में कहा है, "लगातार संकेत मिल रहे हैं कि आतंकवादी दिल्ली में कई स्थानों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं."

इसमें कहा गया है कि आतंकवादियों ने पहले भी यह दिखाया है कि वे ऐसे स्थानों पर हमला करना चाहते हैं जहाँ अमरीकी या दूसरे पश्चिमी देशों के नागरिक इकट्ठे होते हों या यात्राएँ करते हों.

सलाह में कहा गया है, "चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग़, महरौली और सरोजनी नगर जैसी जगहें चरमपंथियों के निशाने पर हो सकती हैं."

अमरीकी नागरिकों से कहा गया है कि अगर वो किसी ऐसे स्थान पर हों जहाँ पर कोई लावारिस वस्तु पड़ी हो तो उन्हें फौरन वो जगह छोड़ देनी चाहिए और इसकी जानकारी अधिकारियों को देनी चाहिए.

अमरीका ने अपने नागरिकों से कहा है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना और परिस्थितियों पर नज़र रखना हमेशा अच्छा होता है.

नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए चरमपंथी हमले के बाद से ही अमरीका समय-समय पर अपने नागरिकों को इस तरह की सलाह जारी करता रहा है.

ग़ौरतलब है कि चरमपंथी हमले की आशंकाओं के मद्देनज़र गुरुवार को कोलकाता में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम का कहना था कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि चरमपंथी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन शहर में हमले करने की योजना बना रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+