टाइटलर को क्लीन चिट मिलने पर लोकसभा में हंगामा
नई दिल्ली। 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट मिलने के विरोध में गुरुवार को लोकसभा में खूब बवाल हुआ।
शून्यकाल के दौरान अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने यह मामला उठाते हुए कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टाइटलर को कानून के चंगुल से बचने में मदद की। कौर ने कहा, "सीबीआई 'कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन' के रूप में काम कर रही है। सरकार ने आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया है।" उन्होंने कहा कि दंगों के दो दशक बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
केंद्रीय पवन कुमार बंसल ने कहा, "वर्ष 1984 की घटना न सिर्फ दुखद बल्कि शर्मनाक भी है।" उन्होंने कहा कि अकाली दल के लोगों को इस मामले पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को इन दंगों के संदर्भ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक रिपोर्ट स्वीकार करते हुए टाइटलर को बरी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications