Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाराज हुए 'प्रणव दा'

नई दिल्ली । टेलिकॉम मिनिस्टर ए. राजा के इस्तीफे की मांग पर बुधवार को संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ। जिसको लेकर वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी काफी नाराज हो गए। विपक्षी दलों ने रिपोर्टों का हवाला दिया कि देश में 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में घोटाला हुआ है और राजा ने एक कॉरपोरेट लॉबिअस्ट के साथ मिलकर काम किया है।

एआईएडीएमके, बीजेपी और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य हंगामा करते हुए दोनों सदनों में वेल में पहुंच गए। हालांकि वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि वित्त विधेयक पारित हो जाने के बाद सरकार 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, फोन टैपिंग और आईपीएल विवाद के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराएगी।

उत्तेजित सांसद राजा को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान राजा दोनों ही सदनों में मौजूद नहीं थे। लेकिन डीएमके नेता टी. आर. बालू और उनके सहयोगियों ने राजा के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर लोकसभा में कड़ी आपत्ति जताई।

एआईएडीएमके और लेफ्ट के सदस्यों ने लोकसभा में आसन के सामने आकर नारेबाजी की। उनमें से कुछ सदस्य अखबार की प्रतियां भी लहरा रहे थे। वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण की मांग भी कर रहे थे। अखबार में छपी खबर में आरोप है कि सीबीआई के पास पक्के सबूत हैं कि कई पीआर कंपनियों की हेड नीरा राडिया ने करोड़ों रुपये के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+