स्कूल में घुसा बेकाबू ट्रक, छात्र की मौत
फरुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक स्कूल के अंदर घुस गया। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबिक 25 अन्य घायल हो गए। चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना मोहम्मदाबाद इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को यहां एक ट्रक तेज रफ्तार से आते हुए शिव नंदन स्कूल की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। ट्रक की टक्कर से दीवार ढह गई और वहां खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए। एक छात्र की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन छात्र घायल हुए हैं।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी सिराज अहमद खान के मुताबिक हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। खान ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications