कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को दी क्लीन चिट

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट राकेश पंडित ने कहा, "टाइटलर के खिलाफ सुनवाई जारी रखने के लिए अपर्याप्त सामग्री है।" 66 वर्षीय टाइटलर को राहत देते हुए अदालत ने सीबीआई की उस अपील को स्वीकार कर लिया जिसमें कहा गया था कि कैलीफोर्निया में रहने वाले दो गवाहों से पूछताछ में सामने आई चीजें विरोधाभाषी, गलत और मनगढ़ंत थीं।
सीबीआई के वकील ने कहा, "दोनों गवाहों ने पूछताछ में अलग-अलग बयान दिए, जिसे हमने अपनी रिपोर्ट में लिखा है।" सीबीआई ने 22 अप्रैल 2009 को मामले को बंद करने की रिपोर्ट पेश की थी।












Click it and Unblock the Notifications