ईरान : महिलाओं के खिलाफ नया फरमान

लंदन। इस्लामिक धर्मगुरूओं की अपील पर ईरान की सरकार ने महिलाओं के खिलाफ एक नया फरमान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि ईरान में कम कपड़े पहनकर घूमने वाली महिलाओं को अब गिरफ्तार किया जाएगा।

विवादास्पद बयान

यह फरमान एक बड़े ईरानी विद्वान की अपील के बाद तेहरान की पुलिस ने जारी किया गया है।उल्लेखनीय है कि एक ईरानी विद्वान ने अपने एक विवादास्पद बयान में कहा था कि महिलओं के 'अभद्र" पहनावे की वजह से नौजवान विचलित हो जाते हैं और इससे भूकंप आने का खतरा भी बढ़ जाता है।

चेतावनी

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द डेलीग्राफ" में बुधवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार तेहरान पुलिस के प्रमुख हुसैन साजेदिनिया ने कहा है, "जनता को हमसे उम्मीद हैं कि हम इस्लामिक मूल्यों के खिलाफ व्यवहार करने वाले पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ सही और उचित कार्रवाई करेंगे। उत्तरी ईरान के कुछ इलाकों में कम कपड़े पहनी महिलाएं और बच्चियां देखी जा सकती हैं।"

उन्होंने कहा, "इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कम कपड़े पहने पकड़ी गई महिलाओं को पहले चेतावनी दी जाएगी और फिर उनकी गिरफ्तारी होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+