अमेरिका में भारतीय डॉक्टर की हत्या
आरोपी का नाम लिशन वैंग है। 44 साल के वैंग पर भारतीय मूल के चिकित्सक वजिंदर पाल तूर (34) की हत्या का आरोप है। उसे मंगलवार को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया। कभी वैंग इस भारतीय चिकित्सक के मातहत कार्यरत था लेकिन दोनों में विवाद की वजह से ही उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। वैंग पर लगे आरोपों के अनुसार उसने सोमवार को ब्रैंडफोर्ड के ब्रूकलिन अस्पताल में कार्यरत वजिंदर पर पांच गोलियां दागीं। अमेरिका के सहायक एटार्नी डेवेंट जोनर ने बताया कि दो साल पहले तूर के साथ विवाद की वजह से ही वैंग को इस अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक वैंग के पास 1,000 राउंड कारतूस थे और इतने में वह किसी भी नरसंहार को अंजाम दे सकता था। समाचार पत्र 'डेली न्यूज' के अनुसार बेरोजगार वैंग ने कोई याचिका दायर नहीं की और न ही उसने खुद पर लगे अभियोग पर गौर किया। उसको 20 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल सकती है। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।
जोनर का कहना है कि वैंग के पास से दो बंदूके बरामद की गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह दो अन्य चिकित्सकों को भी मार सकता था जो उसकी नौकरी जाने के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार थे। इसके सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। भारतीय मूल के दिवंगत चिकित्सक तूर अपनी एक 3 साल की बेटी और पत्नी के साथ ब्रैनफोर्ड में रहते थे। उनकी पत्नी गर्भवती है।













Click it and Unblock the Notifications