भाजपा ने सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड में शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। ये फैसला बुधवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह घोषणा की। । इस बैठक में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखण्ड से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और झारखण्ड के उपमुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल थे।
आपको बता दें कि सोरेन ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए कटौती प्रस्ताव में केंद्र सरकार के समर्थन में मतदान किया था। जिसके बाद से नाराज चल रही बीपेजी ने शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी । बीजेपी बुधवार को ही रांची में ही राज्यपाल से मिलकर उन्हें सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने संबंधी पत्र सौंप देगी । दूसरी ओर झारखंड की इस राजनीतिक घटनाक्रम पर खुलकर कुछ भी कहने से कांग्रेस बच रही है। बीजेपी की समर्थन वापसी की घोषणा पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। दोनों पार्टियां मिल बैठकर निर्णय लेंगी।













Click it and Unblock the Notifications