नितीश की पोशाक योजना, करोडों होंगे खर्च
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वर्दियां और साइकिल मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने 797 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है।
अधिकारिक सूत्र के म़ुताबिक वर्ष 2010-11 में कक्षा तीन से पांच तक के कुल 88 लाख छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत विद्यालय की वर्दी और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों के लिए 572 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सूत्र के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से कक्षा छह से आठ तक के छात्राओं के लिए 132 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सूत्रों के अनुसार नौवीं कक्षा के 11.15 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल मुहैया कराने के लिए 225 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2,000 रुपए दिए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications