आमिर खान बने सीबीएसई स्कूलों के स्वच्छता ब्रैंड एंबैस्डर
पढ़ें - सिब्बल बोले रुक जाओ आमिर
कपिल सिब्बल ने इस बारे में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की। सिब्बल बोले "हम स्कूलों में एक साफ-सुथरा माहौल चाहते हैं। लेकिन इसके लिए हमें स्कूलों में काम करने वालों और बच्चों का साथ मिलना जरूरी है। इसलिए लोगों को इस बारे में जागरुक करने का काम हम आमिर खान को सौंप रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह इस योजना को सफल बनाने में मदद करेंगे।"
सिब्बल ने कहा कि आमिर ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों में शिक्षा संबंधी सार्वजनिक राय बनाने का काम किया है। इसलिए ये जाहिर है कि आमिर को इस अभियान में शामिल करने से हमें मदद मिलेगी। सिब्बल इस अभियान के लिए एक कार्यक्रम बनाने जा रहे हैं। सीडी और इंटरनेट के जरिए स्कूलों को यह कार्यक्रम उपलब्ध होगा। इससे पहले सिब्बल सभी स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब शुरू करने की घोषणा भी कर चुके हैं।
इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों में भी शामिल हैं और हम इन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत हैं।













Click it and Unblock the Notifications