गर्मी से 7 मोरों की मौत
मुरैना के वनमंडलाधिकारी के. एस. भदौरिया ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि करैह के मंदिर के पास सात मोरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इनकी मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। माना जा रहा है कि इनकी मौत तापमान बढ़ने और शरीर में पानी की कमी के चलते हुई।
भदौरिया के मुताबिक जिस इलाके में इन मोरों की मौत हुई है वह पथरीला है और तापमान इस समय वहां पारा काफी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications