राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। टू जी टेलीकॉम स्पैक्ट्रम आवंटन संबंधी जन संपर्क कंपनी की कथित फोन टैपिंग मामले को लेकर बुधवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने इस मामले को उठाते हुए हंगामा आरंभ कर दिया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, "इस सप्ताह की शुरुआत में फोन टैपिंग के संबंध में एक रिपोर्ट आई थी। इस पर गृह मंत्री ने बयान दिया कि वह अधिकृत नहीं है। आज एक रिपोर्ट आई है कि जो कि फोन टैपिंग का अधिकृत मामला लगता है।"
उन्होंने कहा, "सवाल यह उठता है कि उद्योग जगत के नेता इसमें शामिल है कि प्रधानमंत्री द्वारा किसे कौन सा विभाग आवंटित किया जाएगा।"
इसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस बीच राज्यसभा के सभापति डा. हामिद अंसारी ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की लेकिन सदस्यों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने प्रश्नकाल का समय बदलने की भी धमकी दी। इसके कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
एक अंग्रेजी दैनिक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने एक पीआर कंपनी के मालिक और संचार मंत्री ए. राजा से उसकी बातचीत टैप की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications