सोमालियाई लुटेरों पर मुकदमे का प्रस्ताव मंजूर

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून को क्षेत्र के एक देश की राष्ट्रीय अदालत में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाने के साथ समुद्री लुटेरों पर मुकदमा चलाने के संबंध में ठोस उपाय पेश करने को कहा है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चुरकिन ने कहा कि महासचिव की रिपोर्ट में डकैतों पर मुकदमा चलाने विशेषकर एक "डकैती विरोधी विशेष न्यायिक संस्था" पर ठोस प्रस्ताव और सिफारिशें होंगी।

राजनयिक ने कहा कि समुद्री डकैती के खिलाफ किसी वैधानिक व्यवस्था की अनुपस्थिति संपूर्ण डकैती समस्या के उन्मूलन में बाधा है।

राजनयिक ने कहा कि समुद्री डकैती के संदिग्धों को केवल इसलिए छोड़ दिया जाता है क्योंकि उन पर तुरंत मुकदमा चलाना असंभव होता है।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो के डकैती रिपोर्टिग केंद्र के अनुसार पिछले वर्ष सोमालियाई लुटेरों ने 217 जहाजों पर धावा बोला और 47 का अपहरण कर लिया।

सोमालियाई जल दस्युओं ने वर्ष 2008 में 111 हमले किए और 42 जहाजों को अगवा किया।

नाटो सदस्य देशों, भारत, चीन और कई अरब देशों सहित 20 राष्ट्रों ने सोमालियाई लुटेरों से निपटने के लिए अपने युद्धपोत अदन की खाड़ी में भेजे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+