पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 4 पुलिसकर्मी मरे
पेशावर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पेशावर के निकट एक नाके पर बुधवार को आत्मघाती हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने पेशावर के पुलिस प्रमुख लियाकत अली के हवाले से खबर दी है कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदा एक वाहन पीर बाला पुलिस चौकी में घुसा दिया। इस विस्फोट से पुलिस चौकी पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
अली के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्ताल में भर्ती कराया गया है।
अली के अनुसार इस हमले में मरने वाले की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट के कारण आस-पास की इमारतों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications