सस्ती काल दरों से भारती एयरटेल का मुनाफा गिरा
मोबाइल सेवा क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा और प्रति सेकेंड काल दर जैसी नई योजनाओं के कारण पूरे उद्योग जगत का मुनाफा घटा है।
जनवरी-मार्च के दौरान एयरटेल का कुल राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 10,055.7 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही के दौरान भारती के 88 लाख नए ग्राहक बने।
बहरहाल वित्तीय वर्ष 2009-10 में कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्तीय वर्ष के 8,469.9 करोड़ रुपये की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 9,102.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कुल राजस्व भी सात प्रतिशत बढ़कर 39,615 करोड़ रुपये रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications