शिबू सोरेन धर्मनिरपेक्ष नेता हैं : कांग्रेस

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरने धर्मनिरपेक्ष नेता हैं जो राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ असहज महसूस कर रहे हैं। सोरेन ने मंगलवार को कटौती प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के समर्थन में मत डाला था।

कांग्रेस महासचिव व झारखण्ड के प्रभारी केशव राव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सोरेन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के सदस्य हैं। नैतिक रूप से वह सरकार के समर्थन में मतदान करने को बाध्य हैं।"

उन्होंने हालांकि इस संभावना से इंकार किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेती है तो पार्टी उनका समर्थन करेगी या नहीं इस बारे में कोई विचार नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, "इस संबंध में पार्टी आलाकमान ही कोई निर्णय करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+