चीन में चिकित्सक को मृत्युदंड
झेंग मिनसेंग (41) ने 23 मार्च को नैनपिंग एक्सपेरीमेंटल एलीमेंट्री स्कूल के फाटक पर आठ बच्चों की हत्या कर दी थी। झेंग ने अदालत में कबूल किया कि उसने उन बच्चों को 'जानबूझकर' मार डाला। उसे कल गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया।
झेंग ने आठ अप्रैल को अदालत से गुहार की थी कि वह इस बात पर ज्यादा ध्यान दे कि वह ऐसा अपराध करने के लिए कैसे प्रेरित हुआ।
एक स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार झेंग ने कहा, "मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता हूं लेकिन केवल 30 फीसदी। बाकी 70 फीसदी जिम्मेदारी उस महिला की है जिसने मुझे छोड़ दिया।"
चिकित्सक ने कहा कि वह भी आम लोगों की तरह अपनी जिंदगी बसर करना चाहता था लेकिन असफल रहा।
झेंग ने कहा कि उसे लगता था कि शादी न होने की वजह से उसकी जिंदगी अर्थहीन है लेकिन वह अपने करियर में, परिवार के साथ और एक महिला के साथ संबंधों में असफल हो गया।
चिकित्सक ने अदालत को बताया कि उसे एक महिला ने ठुकरा दिया और उसके (महिला) धनी परिवालों ने मेरे खिलाफ खराब व्यवहार किया। इन्हीं सब वजहों से वह ऐसा हमला करने के लिए बाध्य हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications