पाकिस्तान में 10 आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि पांच आतंकी उस समय मारे गए, जब सुरक्षा बलों ने ओरकजई के बेजोत इलाके में आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल दिया।
ओरकजई के माशती और फिरोजखेल इलाकों में पाकिस्तानी बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी घायल हो गए और पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के अधिकारियों ने कहा कि खबर कबायली इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-इस्लाम समूह के दो कमांडरों सहित 18 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पांच आतंकियों को मार गिराया गया।
इसके अलावा एक अन्य घटना के तहत प्रमुख तालिबान कमांडर सलीम शाह को अफगानिस्तान सीमा से लगे कुर्रम कबायली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। शाह को पाकिस्तानी तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद का करीबी सहयोगी बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications