गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज (लीड-1)
सीबीआई प्रवक्ता हर्ष भाल ने कहा, "गृह मंत्रालय में आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव ओ. रवि, दो उत्पाद शुल्क निरीक्षकों - रमेश माहयावंशी और विजय हलपति और उत्पाद शुल्क उप निरीक्षक सुरेश ढोडी के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का एक मामला दर्ज किया गया।"
भाल ने कहा कि इन अधिकारियों ने दमन स्थित छह डिस्टिलरी कंपनियों के कुछ लोगों के साथ मिल कर दमन एवं दीव प्रशासन को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
सीबीआई ने कहा कि आरोपियों से संबंधित 36 ठिकानों पर दमन, मुंबई और नई दिल्ली में छापेमारी जारी है। दमन स्थित डिस्टिलरीज के कार्यालयों में भी ेछापे मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications