कनाडा में पहला पॉर्नोग्राफी टीवी चैनल

'वैनीसा' नाम के फ्रांसीसी भाषा के इस चैनल का प्रसारण 28 अक्टूबर से होगा। यद्यपि इस चैनल का प्रसारण पूरे देश में किया जाएगा लेकिन इसे फ्रांसीसी भाषी क्यूबेक प्रांत को लक्ष्य करके शुरू किया जाएगा। चैनल के अंग्रेजी संस्करण का प्रसारण अगले वर्ष शुरू होगा।

इस चैनल पर नाटकों, रियलिटी शो और यौन आधारित वृत्तचित्रों का प्रसारण होगा।

मोंट्रियल के सेक्स-शॉप टेलीविजन से लाइसेंस प्राप्त इस चैनल की प्रसारण सेवा लेने पर प्रति माह 14.95 डॉलर राशि का भुगतान करना होगा।

कनाडा के पहले पॉर्नोग्राफी चैनल के प्रसारण को हरी झंडी देते हुए कनाडाई रेडियो-टेलीविजन एवं दूरसंचार आयोग (सीआरटीसी) ने कहा है कि चैनल को हिंसा प्रदान दृश्य दिखाने से बचना होगा।

धार्मिक संगठनों ने इस चैनल की शुरुआत का विरोध किया है, उन्हें डर है कि इससे कनाडा में पॉर्न उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

कनाडा पहले ही अपने नेकेड न्यूज चैनल के लिए प्रसिद्ध है। इसमें महिला समाचार वाचिकाएं निर्वस्त्र अवस्था में समाचार पढ़ती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+