अमेरिका में भारतीय चिकित्सक की हत्या (लीड-1)

वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक ने भारतीय मूल के एक चिकित्सक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ वर्ष पहले न्यूयार्क के एक अस्पताल में दोनों साथ काम करते थे। बाद में लिशन वांग को वहां से निष्कासित कर दिया गया था। वांग ने अपने निष्कासन के लिए अपने साथी डॉ. वजिंदर पाल तूर को जिम्मेदार माना था।

44 वर्षीय वांग पर भारतीय मूल के चिकित्सक वजिंदर पाल तूर (34) की हत्या का आरोप है। उसे मंगलवार को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया।

वांग पर लगे आरोपों के अनुसार उसने सोमवार को ब्रैंडफोर्ड के ब्रूकलिन अस्पताल में कार्यरत वजिंदर पर पांच गोलियां दागीं। अमेरिका के सहायक एटार्नी, डेवेंट जोनर ने बताया कि दो साल पहले तूर के साथ विवाद की वजह से ही वांग को इस अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक वांग के पास 1,000 राउंड गोलियां थीं, और इतने में वह किसी भी नरसंहार को अंजाम दे सकता था। समाचार पत्र 'डेली न्यूज' के अनुसार बेरोजगार वांग ने कोई याचिका दायर नहीं की और न ही उसने खुद पर लगे अभियोग पर गौर किया। उसको 20 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल सकती है। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।

जोनर का कहना है कि वांग के पास से दो बंदूके बरामद की गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह दो अन्य चिकित्सकों को भी मार सकता था जो उसकी नौकरी जाने के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार थे। इसके सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल के दिवंगत चिकित्सक तूर अपनी एक 3 साल की बेटी और पत्नी के साथ ब्रैनफोर्ड में रहते थे। उनकी पत्नी गर्भवती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+