होमगार्डो व सिपाहियों के बीच मारपीट
कुबेर स्थान के थानाध्यक्ष मोहन राम ने बताया कि रात्रि गश्त करने के बजाय होमगार्ड के जवान बिना बताए कठकुइयां रेलवे स्टेशन की तरफ जाकर सो गए थे। दो सिपाही उन्हें ढूढ़ते हुए वहां पंहुचे। रेलवे स्टेशन के समीप ड्यूटी पर चलने को लेकर सिपाहियों और होमगार्ड के जवानों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद इनमें मारपीट हो गई।
सूचना मिलने पर मोहन राम मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत करवाया। इस बारे में पुलिस कप्तान लव कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी खड्डा व जिला होमगार्ड कमाण्डेंट मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications