बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी
पिछले दो सप्ताह से पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पुरवा हवा चल रही है जिससे गर्मी की तपिश में कुछ कमी आई है लेकिन उमस में बढ़ोतरी हुई है।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.़3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आद्र्रता 43 प्रतिशत मापी गई। गया में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5, भागलपुर में 36.6 तथा पूर्णिया में 32.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि आने वाले दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। पुरवा हवा के कारण आद्र्रता बढ़ गई है जिससे लोग गर्मी कम उमस ज्यादा महसूस कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications