गर्मी से झुलस रहा मप्र
भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवाओं का कहर जारी है। बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ग्वालियर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले 24 घंटे के दौरान सीधी, खजुराहो, दतिया और नौगांव में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications