सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 की मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस एक निजी वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि राष्ट्रीय राजपथ संख्या 31 पर बालूपर गांव के नजदीक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गोगरीजमालपुर अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुरलीधर मिश्र ने बुधवार को बताया कि इस दुर्घटना में परसाहा थाना में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक (एसआई) आऱ पी़ यादव सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में जीप के चालक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications