भाजपा के लिए अभी भी खुला है दरवाजा : झामुमो
भाजपा ने बुधवार को नई दिल्ली में घोषणा की कि वह झामुमो सरकार से इसलिए समर्थन वापस ले रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने मंगलवार को लोकसभा में कटौती प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया था।
भाजपा गुरुवार को औपचारिक रूप से राज्यपाल एम.ओ.एच.फारूक को समर्थन वापसी का पत्र सौंपेगी।
इस बीच राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री व झामुमो के वरिष्ठ नेता हेमलाल मुरमू ने कहा, "भाजपा के लिए अभी भी दरवाजे खुले हुए हैं। उसने अभी समर्थन वापसी की घोषणा की है, समर्थन वापस नहीं लिया है। दोनों स्थितियां भिन्न हैं।"
मुरमू ने कहा, "पार्टी के विधायक गुरुवार को बैठक करेंगे और भविष्य के कदम के बारे में निर्णय लेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का समर्थन लेंगे, इस पर उन्होंने कहा, "पार्टी विधायकों की बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications