हैदराबाद में आतंकी हमले की चेतावनी, अलर्ट
पुलिसकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
शहर पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने कहा कि बेंगलुरू में हुए बम विस्फोटों और शहर में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वालों के पकड़े जाने की वजह से पुलिस को अलर्ट किया गया है।
खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर आतंकी हमला हो सकता है। इसके चलते खोजी कुत्तों की मदद से बेगम बाजार में तलाशी की गई। इस महीने की शुरुआत में यहां सांप्रदायिक दंगा भी भड़का था।
सुरक्षा कर्मियों ने शहर में कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications