नेता-पुलिस-माफिया संबंध की जांच बेनतीजा!
अधिकारी ने इस मामले में गिरफ्तार इजरायली माफिया यानिव बेनैम उर्फ अटाला की पूर्व प्रेमिका और स्वीडन की मॉडल लकी फार्महाउस के उन दावों का भी खंडन किया है जिसमें उसने कहा था कि गोवा पुलिस ने और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए कभी भी उससे संपर्क साधने की कोशिश नहीं की।
लकी के विडियो कैमरा में अटाला, राजनेताओं और पुलिस के बीच गठजोड़ के बारे में पता चलने के बाद ही माफिया के साथ छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए थे।
पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) चंद्रकांत सलगांवकर ने आईएएनएस को बताया कि गत मार्च महीने में मादक पदार्थ माफिया से संबंध होने पर एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनसे कोई सुराग नहीं मिला।
सलगांवकर ने कहा, "अटाला 14 दिन की पुलिस हिरासत में था। उसने हमें कुछ नहीं बताया। हमने पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर रखा है, जबकि एक फरार है। इस मामले में और कोई नाम सामने नहीं आया है जिससे कि आगे कार्रवाई की जा सके। लकी के पास मौजूद विडियो से जांच में मदद मिल सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications